सैमसंग के दो नए स्मार्टफोन गैलेक्सी M30 और गैलेक्सी M20 दोनों स्मार्टफोन की कीमत में कटौती हुई है। गैलेक्सी एम30 और गैलेक्सी एम20 को छूट के साथ अमेजन इंडिया और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। छूट के अलावा दोनों फोन के साथ एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और अमेजन इंडिया पर लिस्टिंग के मुताबिक Galaxy M30 का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला वेरियंट 13,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी कीमत 14,990 रुपये है। वहीं इसका 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरियंट 17,990 रुपये में मिल रहा है।
सैमसंग Galaxy M20 की बात करें तो इसका 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाला वेरियंट 9,990 रुपये और 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वाला वेरियंट 11,990 रुपये में मिल रहा है। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एम20 को 10,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
