पेटीएम सीईओ विजय शेखर शर्मा की निजी जानकारियों और गोपनीय सूचनाओं को चुराने के आरोप में नोएडा पुलिस ने उनकी सेक्रेटरी समेत तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि जानकारी लीक करने की धमकी देकर ये विजय शेखर से ₹20 करोड़ की मांग कर रहे थे। इस प्लान का मास्टरमाइंड सेक्रेटरी को बताया जा रहा है।