एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल दिल्ली में डेंगू के 1020 मामले सामने आए हैं जिनमें से 52% मामले अक्टूबर के पहले तीन हफ्तों में दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा 20 अक्टूबर तक मलेरिया के 411 और चिकनगुनिया के 109 मामले दर्ज किए गए। पिछले साल दिल्ली में मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया से 9,271 लोग प्रभावित हुए थे।