SITAMARHI : इंटरनेट सेवा बहाल, अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त

SITAMARHI : सीतामढ़ी से एक अच्छी खबर आ रही है जो जनता से लेकर प्रशासन तक के लिए सुखद है. प्रशासन की कड़ी चौकसी रंग लाई. अब वहां धीरे-धीरे शांति बहाल हो रही है. असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की गई है. इसे देखते हुए प्रशासन ने शहर में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी है. लेकिन साथ ही असामजिक तत्वों को भी कड़े शब्दों में चेताया है. जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि अफवाह फैलाने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा. वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर प्रशासन को जानकारी दें.

दो दिन पहले यानी 20 अक्टूबर को सीतामढ़ी में अचानक तनाव को लेकर असामाजिक तत्वों ने अफवाह फैला दी. साथ ही सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया जाने लगा. अफवाह की वजह से प्रतिमा विसर्जन के दिन प्रशासन को भारी परेशानी हुई, वहीं लोगों को भी कष्ट का सामना करना पड़ा. अफवाह न फैले, इसके लिए सीतामढ़ी में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी. साथ ही मौके की नजाकत को देखते हुए मुजफ्फरपुर के पुलिस महानिरीक्षक सुनील कुमार और पुलिस उपमहानिरीक्षक अनिल कुमार सिंह सिंह भी सीतामढ़ी पहुंच गए थे. अतिरिक्त पुलिस बल भी बुला लिया गया है.

आईजी-डीआईजी के कैंप करने और अधिकारियों की सख्ती की वजह से प्रशासन ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की. जानकारी के अनुसार ऐसे तत्वों के खिलाफ 5 एफआईआर दर्ज किये गये हैं. प्रशासन ने इस मामले में 24 लोगों को गिरफ्तार किया है. 400 से अधिक लोगों को नामजद किया गया है.है. प्रशासन ने साफ कर दिया कि सांप्रदायिक सौहार्द को किसी सूरत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा.
बहरहाल प्रशासन की दो दिनों की मेहनत रंग लाई. शहर के लोगों ने भी अपनी जिम्मेवारी समझी. भाईचारा बढ़ा. अब सीतामढ़ी के लिए राहत भरी खबर है. वहां शांति है. इसे देखते हुए प्रशासन ने इंटरनेट सेवा बहाल कर दी है. वहीं प्रशासन ने असामाजिक तत्वों को स्पष्ट रूप चेता दिया है कि अफवाह न फैलाएं, वरना कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading