मात्र 999 रूपए में लॉन्च किया गया ये शानदार फीचर्स वाला पावर बैंक, जानिए किस कंपनी ने किया इसे लॉन्च ।

हांगकांग स्थित कंपनी साउंड वन ने भारतीय बाजार में अपना नया पावर बैंक लॉन्च कर दिया है। यह पावर बैंक स्लिम और छोटे साइज का है, जिसे आसानी से आप अपने पास रख सकते हैं। इस पावर बैंक को कंपनी ने मोबाइल फोन, एमपी3, एमपी4 प्लेयर्स, टेबलेट्स और पोर्टेबल स्पीकर्स के लिए उतारा है। इसमें हाई डेंसिटी वाली ली-पॉलिमर बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।

download (4)

साउंड वन 1003 पावरबैंक दस हजार एमएएच की बैटरी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह 2ए वॉल चार्जर की मदद से इसे तकरीबन छह घंटे में फल चार्ज किया जा सकता है। शॉर्ट सर्किट्स, करंट, वॉल्टेज ओवरलोड्स और ओवर चार्जिंग एवं गलत तरीके से लगाने की स्थिति से निपटने के लिए इसमें 6 लेवल प्रोटेक्शन दिया गया है।

इस पावर बैंक में दो आउटपुट सॉकेट दिए गए हैं, जिससे आप अपने डिवाइस को चार्ज कर सकेंगे। वहीं, यह एलईडी इंडीकेटर्स के साथ आता है। इसकी मदद से आप यह जान सकेंगे कि कितने फीसदी चार्जिंग हुई है।
है। इस प्रोडक्ट की कीमत 999 रुपये है और काले एवं सफेद दो रंगों में उपलब्ध है। प्रोडक्ट के साथ एक साल की वारंटी है और यह अमेजन, पेटीएम और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।

IMG-20190814-WA0158.jpg

बता दें कि साउंडवन कंपनी हांगकांग की बेस्ट कंपनी है। यह ऑडियो डिवाइस क्षेत्र में प्रोफेशनल ऑडियो और वायरलेस कम्युनिकेशन सॉल्यूशंस देती है। इस कंपनी ने अभी तक कई तरह के साउंड डिवाइस लॉन्च किए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.