अजब प्यार की गजब कहानी: 22 वर्ष के दूल्हे को भा गयी 50 साल की दुल्हन, देखें वीडियो..

#Nalanda #Bihar जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के कोनन्द गांव में अजब प्यार की गजब कहानी सामने आई है। 22 साल के एक युवक को 50 साल की महिला से प्यार हो गया जिसे छह बच्चे हैं और महिला की बेटी की भी शादी हो चुकी है और उसका भी एक बेटा है। नानी बनी इस महिला के प्यार में युवक इस कदर दीवाना था कि उसके घर वाले उसके लिए दुल्हन तला’श रहे थे, लेकिन युवक ने साफ मना कर दिया और अपनी प्रेमिका से शादी रचा ली।

कोनन्द गांव के इस युवक का नाम राणा पासवान है जो दिवंगत बृज पासवान का बेटा है। उसकी उम्र 22 वर्ष है। उसे गोटिया गांव की छह बच्चों की मां 50 साल की संगीता देवी से प्यार हो गया और उसने जमाने की प’रवाह किए बगैर विधिवत उससे शादी कर ली।

ग्रामीणों ने बताया कि संगीता देवी की एक बेटी की भी शादी हो चुकी है और उसका भी एक बच्चा है। जब राणा पासवान ने अपने घरवालों को बताया कि वह संगीता देवी से शादी करने जा रहा है, तो ये जानकर उसके घरवालों को आश्चर्य हुआ कि कैसे वह 50 साल की महिला को पसंद कर उससे शादी रचा रहा है। लेकिन जब मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी। राणा की खुशी में ही सबने रजामं’दी दे दी और दोनों ने शादी कर ली। शादी करके दोनों खुश हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading