भारतीय बाजार से कई दशकों तक गायब रहने के बाद जावा मोटरसाइकिल ने पिछले साल यहां के बाजार में एंट्री की थी। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने चेक की इस कंपनी के साथ साझेदारी करके फिर से इसे भारतीय बाजार में री-लॉन्च किया था।
वहीं अब जावा का ही एक और ब्रांड भारत में लॉन्च हो सकता है। जावा मोटरसाइकिल ने पूरे 30 सालों तक अपने सामने किसी को टिकने नहीं दिया। वहीं अब जावा का ही एक ब्रांड येजदी भी भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है।

क्लासिक लीजेंड्स कंपनी ने जावा के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ साझेदारी करने के बाद पुष्टि की थी कि वह जल्द ही भारत में येजदी और बीएसए ब्रांड को लॉन्च करेगी। जावा की लॉन्चिंग के दौरान क्लासिक लीजेंड्स के को-फाउंडर अनुपम थरेजा ने ये एलान किया था।
इंस्ट्राग्राम और ट्विटर पर हाल ही में YezdiOfficial नाम से एक नया हैंडल बना है। इसके पेज पर साफ लिखा गया है कि यह येजदी मोटरसाइकिल इंडिया का ऑफिशियल हैंडल है। साथ ही इसमें येजदी की वेबसाइट को भी लिस्ट किया गया है।
