सीएम योगी से देश के सबसे लम्बे आदमी ने मांगी मदत, बताया 8 लाख रूपए की थी जरुरत।

#LUCHNOW #UP #INDIA : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले देश के सबसे लंबे इंसान (India’s Tallest Man) धर्मेंद्र सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने मदद के हाथ फैलाए हैं। धर्मेंद्र सीएम योगी से आर्थिक मदद चाहते हैं ताकि वे अपनी सर्जरी करा सकें। उन्हें हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी करानी है। अपनी समस्या और मदद की उम्मीद के साथ धर्मेंद्र आज शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर पहुंचे थे। सीएम के व्यस्त कार्यक्रम की वजह धर्मेंद्र की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।

भारत के संबसे लंबे इंसान धर्मेंद्र को इलाज के लिए 8 लाख रुपए की जरूरत है। धर्मेंद्र की मुलाकात भले ही सीएम योगी से नहीं हो पाई। लेकिन उन्हें मदद का भरोसा दिलाया गया है। सीएम आवास पर कार्यरत अधिकारियों ने उन्हें इलाज के अनुमानित खर्च का लेखा-जोखा लेकर आने को कहा है।

ECKPUGfXkAA7ZH3

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक धर्मेंद्र ने हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए सरकार से मदद मांगी है। उन्होंने बताया कि मैं मुख्यमंत्री से मुलाकात करना चाहता था, लेकिन उनसे मिलना नहीं हो पाया। यहां आने से पहले मैंने उन्हें मदद के लिए पत्र लिखा था। सर्जरी पर कुल 8 लाख रुपए का खर्च आना है। मुझे मदद का भरोसा देते हुए अनुमानित खर्च का विवरण मांगा गया है।

add

बता दें कि धर्मेंद्र की लंबाई 8 फीट और 1 इंच है। उनकी लंबाई विश्व रिकॉर्ड से सिर्फ 2 इंच कम है। धर्मेंद्र को उम्मीद है कि सरकार से उन्हें मदद मिलेगी, जिससे वो अपना इलाज करा सकेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.