मोटोरोला ने अपना नया स्मार्टफोन मोटोरोला वन विजन लॉन्च कर दिया है। इसके खासियतों की बात करें तो इसमें एक्शन शॉट लेने के लिए अलग से एक सेंसर दिया गया है। इसके अलावा मोटोरोला वन विजन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक कैमरा 117 डिग्री अल्ट्रा-वाइड एंगल वाला है।
कीमत की बात करें तो इस फोन की कीमत 259 यूरो यानी करीब 20,400 रुपये है। फोन की बिक्री ब्राजील, मैक्सिको और अन्य यूरोपीय देशों में हो रही है। बता दें कि यह फोन भारतीय बाजार में 23 अगस्त को लॉन्च होने वाला है।

इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन को एंड्रॉयड Q और R का भी अपडेट मिलेगा। इस फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2520 पिक्सल है।
इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का, दूसरा 2 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ वीडियो स्टेबलाइजेशन मिलेगा। साथ ही रियर कैमरे से वर्टिकल स्थिति में भी लैडस्कैप वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकेगा। फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
