अनुष्का संग अपने रेलशनशिप पर प्रभास ने तोड़ी चुप्पी, देखें…

साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की है। दरअसल, मीडिया खबरों के मुताबिक प्रभास और अनुष्का शेट्टी रिलेशनशिप में थे ऐसी खबरें आई थीं। लेकिन अब इस पर प्रभास ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में बताया है कि अनुष्का और वे सिर्फ दोस्त भर हैं। ऐसा कुछ भी नहीं है। वे कहते हैं कि अगर हम दोनों रिलेशन में होते तो क्या मीडिया हमें डेट पर जाते हुए स्पॉट नहीं कर लेता? ये सवाल मेरे से करण जौहर के शो कॉफी विद करण में भी पूछा गया था जिसका जवाब मैंने नहीं बल्कि राणा और राजामौली ने दिया था। उन्होंने बताया था कि ऐसा कुछ भी नहीं है। हम दोनों सिर्फ दोस्त हैं।

potrait ad 2

इससे पहले जब अनुष्का शेट्टी से ये सवाल किया गया तो उन्होंने अपने जवाब में कहा था कि हम दोनों सिर्फ ऑनस्क्रीन देवसेना और बाहूबली थे। रियल लाइफ में इसे जोड़ने का कोई मतलब नहीं है। हम दोनों रियल लाइफ में दोस्त भर हैं। आपको बता दें कि प्रभास की फिल्म ‘साहो’ जल्द ही नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर हैं जो मुख्य किरदार निभाती दिखाई देंगी।

img-20190817-wa00073006938242255311394.jpg

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading