पटना में अब डीजल चालित थ्री व्हीलर को परमिट नहीं: उपमुख्यमंत्री

#PATNA #BIHAR #INDIA : महानगर भाजपा की ओर से पंचमुखी हनुमान मंदिर चौराहा, बोरिंग कैनाल रोड, पटना में आयोजित ‘संगठन पर्व, सदस्यता अभियान’ के मौके पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि ज्यादा धुआ उ’त्सर्जित करने वाली गाड़ियों पर का’र्रवाई के साथ ही अब पटना में डीजल चालित थ्री व्हीलर को नया परमिट नहीं दिया जायेगा तथा डीजल से सीएनजी में थ्री व्हीलर को परिवर्तित कराने वालों को सरकार प्रोत्साहित करेगी।

81b450ab-2ba5-45b5-84a6-4eaf971fd8eb

प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुरूप आगामी 02 अक्तूबर से सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने की दिश में प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग पर सख्ती बरती जायेगी तथा थर्मोकोल से बने सामानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जायेगा।

2b758ee0-d4c8-4f72-aa9c-a850ee6d08d1

श्री मोदी ने कहा कि पटना और पूरे बिहार को वायु, जल व ध्वनि प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जायेग। पहले चरण में सरकारी ड्राइवरों को ट्रेनिंग देकर हॉर्न का उपयोग कम से कम करने की हिदायत दी जायेगी। कर्कश हॉन के प्रयोग से बहरापन बढ़ता जा रहा है, इसलिए अनावश्यक हॉर्न बजाने व अपने वाहनों में म्युजिकल हॉर्न लगाने वालों पर कार्रवाई की जायेगी। अगले जाड़ा में पटना की वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाने का प्रयास किया जायेगा तथा इसके लिए इलैक्ट्रीक, बैट्री व सीएनजी चालित वाहनों को बढ़ावा देने के साथ ही ब्लिडिंग मैटेरियल को ढक कर ढोने के लिए सख्ती की जायेगी।

add

श्री मोदी ने इस मौके पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर नरेन्द्र मोदी और अमित शाह को और ताकत देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज सदस्यता के आधार पर भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। सदस्यता अभियान के वर्तमान दौर में साढ़े तीन करोड़ लोगों के भाजपा से जुड़ने के साथ ही भाजपा की सदस्य संख्या 14 करोड़ से अधिक हो गयी है। इस अवसर पर बांकीपुर विधायक नितिन नवीन, भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम पाण्डेय, महिला मोर्चा की शालिनी वैश्कियार आदि मौजूद थे।

WhatsApp Image 2019-08-17 at 16.17.19

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading