Tata Sky ने सेटटॉप बॉक्स की कीमत में की कटौती, जानें

Tata Sky ने एक बार फिर से अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए अपने सेटटॉप बॉक्स की कीमत में कटौती कर दी है। टाटा स्काई ने इस बार अपने एचडी सेटटॉप बॉक्स की कीमत कम की है।

add

टाटा स्काई का एचडी सेटटॉप बॉक्स अब सिर्फ 1,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इससे पहले इसकी कीमत 1,899 रुपये थी। वहीं टाटा स्काई के एसडी सेटटॉप बॉक्स की कीमत 1,399 रुपये है।

हालांकि यह सिर्फ सेटटॉप बॉक्स की कीमत है। इंस्टॉलेशन के लिए ग्राहकों को अलग से पैसे देने होंगे। इस कटौती के बाद टाटा स्काई डीटीएच के मार्केट में मजबूत पकड़ बनाने में टाटा स्काई को काफी मदद मिलेगी।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading