
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिले में नक्स’लियों के खिलाफ पुलिस द्वारा की जा रही का’र्रवाई में मुजफ्फरपुर जिले के विशेष पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले के विशेष टीम ने बोचहां थाना क्षेत्र से दो हार्डकोर नक्स’लियों को गिर’फ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस दोनों को पूर्व विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष रामसूरत राय का पेट्रोल पंप ज’लाने और हथौड़ी में रेलवे ट्रैक उ’ड़ाने के मामले में तला’श रही थी. ख़ुफ़ि’या विभाग को जिले में नक्स’लियों के मौजूद होने की गुप्त जानकारी मिलने के बाद सीओबी पारू और स्थानीय पुलिस ने 16 और 17 अगस्त की मध्यरात्रि संयुक्त अभि’यान चलाते हुए दो नक्स’लियों को गिर’फ्तार कर लिया है.

बोचहां थाना क्षेत्र स्थित चोमुख गांव निवासी गिरफ्तार नक्स’ली इंदल पासवान और चन्दन पासवान दोनों सहोदर भाई बताये जाते हैं जो पिछले पांच सालों से नक्स’ली संगठन मे सक्रिय थे और हाल के दिनों में यह युवाओं को नक्स’ल संगठन में शामिल करवाने के कार्य के साथ ही लेवी वसूलने के लिए विध्वं’सक का’र्रवाइयों को अंजाम देते थे.

एसएसपी मनोज कुमार ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि हथौड़ी और बोचहां थाना क्षेत्र में घटित नक्स’ली घटनाओं के आरो’पित रहे हैं. उन्होंने बताया की गिर’फ्तार दोनों नक्स’ली वर्ष 2016 में भी जे’ल जा चुके हैं और उनके खिलाफ हथौड़ी और अन्य थानों में विभिन्न धा’राओं के साथ-साथ 3/4 विस्फो’टक पदार्थ अधि’नियम 1908, यूएपी एक्ट व 17 सीएलए एक्ट न’क्सली अधि’नियम के तहत मामला दर्ज है. पुलिस टीम गिर’फ्तार दोनों नक्स’लियों से पूछताछ कर रही है. एसएसपी मनोज कुमार ने बताया की पुलिस नक्स’लियों को मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है. पुलिस सक्रिय है और किसी भी तरह की घटना का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. नक्स’ली प्रभावित सभी इलाकों में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाते हुए नक्स’लियों के खिलाफ पुलिस का’र्रवाई जारी रहेगी.

बताया जा रहा है कि ये दोनों नक्स’ली भास्कर और राजन के साथ ही हा’र्डकोर नक्स’ली व पीएलजीए दस्ते के सदस्य रामराजी सहनी के भी करीबी बताये जा रहे हैं. हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. मुजफ्फरपुर पुलिस एक ओर जहां इस उपलब्धि को बड़ी कामयाबी मान रही है, वहीं दूसरी ओर यह भी आशंका जतायी जा रही है कि नक्स’ली संगठन क्षेत्र में किसी विध्वं’सक का’र्रवाई को अंजाम देने की फिराक में थे. जिसे पुलिस टीम की तत्परता से तत्काल नाकाम कर दिया गया है. जून 2014 को बोचहां थाना क्षेत्र के बुधौली में निर्माण कंपनी के कैंप पर किए गए हमले में भी दोनों की भूमिका रही है.

गौरतलब हो की 19 जुलाई को एसटीएफ-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र से हा’र्डकोर नक्स’ली गोनौर महतो को गिर’फ्तार किया गया था. वहीं मीनापुर थाना क्षेत्र से सीपीआई की महिला सश’स्त्र दस्ता की हा’र्डकोर न’क्सली रेखा को गिर’फ्तार कर जेल भेजा गया था. बगहा पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई में 11 जुलाई को 24 घंटे के अंदर मुजफ्फरपुर नक्स’ली हम’लों के आरोपी स्वामीनाथन उरांव और दूधनाथ साह को गिर’फ्तार कर जेल भेजा गया था.

रेलवे लाइन निर्माण में लगी हरि व फुलार कंस्ट्रक्शन कंपनी के बेस कैम्प में परचा फेंक कर ले’वी मांगने के आरोपी वैशाली जिले के गोपालपुर निवासी हार्ड’कोर न’क्सली अनिल बैठा और जिले के काँटी थाना क्षेत्र निवासी महिला चेतना मंच की प्रवक्ता नक्स’ली रागिनी को सरैया थाना क्षेत्र के अबुचक गाँव में 12 अगस्त को छा’पेमारी कर गिर’फ्तार किया गया था.
