#MUNGER #BIHAR #INDIA : मुंगेर में मामूली बात पर कुछ लोगों ने मिलकर 72 वर्षीय वृद्ध महिला की पी’ट-पी’टकर ह’त्या कर दी। घ’टना के बाद परिजन किसी तरह महिला को सदर अस्पताल मुंगेर लाया जहां चिकित्सक ने उसे मृ’त घो’षित कर दिया। घ’टना शनिवार की सुबह को घटी। वृद्ध महिला शादीपुर बड़ी दुर्गा मंदिर निवासी स्व जागेश्वर प्रसाद गुप्ता की 72 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी थीं।

महिला के बेटे शैलेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रतिदिन की भांति मेरा बेटा अभिनव श्रेष्ठ घर के बाहर दरवाजे पर झाड़ू लगा रहा था। तभी उनका गोतिया महेश प्रसाद की पत्नी दीपा देवी से वि’वाद हो गया और वे अभिनव श्रेष्ठ को झाड़ू से मा’रने लगी। मेरी वृद्ध मां सुमित्रा देवी पोते को मा’र खाता हुआ देख बीच-बचाव करने लगी।

इसी दरमियान दीपा देवी, उसका पति महेश प्रसाद गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, प्रशांत कुमार उर्फ पप्पू, मुन्ना कुमार, अमित कुमार, सुमित कुमार और धर्मशिला देवी ने ला’ठी-डं’डों से मां सुमित्रा देवी और परिवार पर ह’मला कर दिया और सुमित्रा देवी को ला’ठी-डं’डों से बु’री तरह पी’ट-पी’टकर मार डाला। ह’त्या के बाद पूरे परिवार में को’हराम मच गया वही मोहल्ले वासियों एवं परिजनों द्वारा सुमित्रा देवी को सदर अस्पताल मुंगेर लाया गया मगर उसकी मौ’त हो चुकी थी।

घ’टना के बाद दूसरे पक्ष के महेश कुमार गुप्ता और उसका बेटे अजय कुमार गुप्ता भी सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचे और अपने साथ मा’रपीट की बात कही। दोनों को मामूली चोटें आई है। बताया जाता है कि दोनों परिवारों के बीच वर्षों से जमीनी वि’वाद भी चल रहा है। जिसको लेकर मु’कदमा भी दायर किया गया था। दरअसल शैलेंद्र कुमार गुप्ता और महेश प्रसाद गुप्ता के बीच बताशे की दुकान को लेकर आए दिन झ’गड़ा होता रहता था और शनिवार को यही वि’वाद सुमित्रा देवी के मौत का कारण बना।