मथुरा: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को भव्य बनाने की तैयारी, 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान ‘जय श्री कृष्णा’

अयोध्या के दीपोत्सव, बरसाना के रंगोत्सव के बाद अब मथुरा में दिव्य और भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के आयोजन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। प्रशासन का दावा है कि इस बार 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने का अनुमान है। सभी आठ हजार मंदिरों को रंग-बिरेगी रोशनी से सजाया जाएगा। पुष्प वर्षा कराने की तैयारी भी सरकार की तरफ से की जा रही है।

इस बार भगवान के जन्मोत्सव की घड़ी पर पूरे ब्रज में एक साथ शंखनाद होगा।कान्हा के शहर में हर प्रवेश द्वार पर दूर-द’राज से आने वाले भक्तों का स्वागत होगा।ब्रज तीर्थ विकास परिषद और प्रशासन का अनुमान है कि 20 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालु श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। उत्तर प्रदेश के साथ ही हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, मध्यप्रदेश, पंजाब, बिहार, उत्तराखंड समेत सभी प्रांतों से भक्तों के आने का अनुमान है।

22 अगस्त से शुरू होगा भक्तों के आने का सिलसिला
इनके पहुंचने का सिलसिला 22 अगस्त से ही शुरू हो जाएगा। ब्रज तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन विभाग और संस्कृति विभाग मिलकर कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा ने बताया कि भगवान की लीलाओं का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

मथुरा आने वाले सभी मार्गों को सजाया जाएगा
मथुरा के हर प्रवेश द्वार को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा। इसके लिए भी मार्गों का चिन्हीकरण कर लिया गया है। लाइटों को लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। मथुरा के सभी प्रमुख मार्ग भी सजाए जाएंगे। कुछ स्थानों पर तो अभी से लाइटिंग शुरू भी कर दी गई है। हाईवे और एक्सप्रेसवे को टच करने वाले रास्ते भी सुंदर बनाए जाएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading