मिल गया PM का विकल्प, मोदी लोगों को बेवकूफ बनाते हैं : तोगडिया

AYODHYA : अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया अयोध्या में आक्रामक दिखें। अयोध्या में परमहंस की समाधि पर अपने समर्थकों को सम्बोधित करते हुए तोगड़िया ने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर को चुनावी जुमला बना दिया है। अगला प्रधानमंत्री जो भी आएगा वो राम मंदिर बनाने वाला होगा। उन्होंने वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार को निशाने पर रखते हुए कहा कि ये सरकार राम भक्तों को अयोध्या में खाना और छत नहीं दे रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकल्प मिल गया है। वह मंगलवार को नई पार्टी का एलान करेंगे।तोगड़िया ने ‘मंदिर नहीं तो वोट नहीं’ का नारा देते हुए कहा कि इस संकल्प को लेकर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ता गांव-गांव जाएंगे और आम जनता को जागरुक करेंगे।

उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के लिए राम मंदिर की बात करने वाले अब बाबर के नाम मस्जिद बनाने की बात कर रहे हैं। अगर भारत में कहीं भी बाबर के नाम मस्जिद बनती है तो इसे हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा.

तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर भाजपा लोकसभा में 2 सीटों से लेकर पूर्ण बहुमत की सरकार तक पहुंची है. भाजपा ने हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय अधिवेशन में कानून बनाकर अयोध्या में राम मंदिर बनवाने का प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन साढ़े 4 वर्ष बीतने के बाद नरेंद्र मोदी अब अयोध्या आना तक भूल गए.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मंदिर के नाम पर हिंदुओं को बेवकूफ बना रही है। नई सरकार बनते ही कैबिनेट में राम मंदिर को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कर जमीन अधिग्रहण कर मंदिर बनाने का प्रस्ताव लाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी मन की बात करते हैं, मैं दिल से बात करता हूं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading