नशे में धुत्त जवान ने चलायी गोली, ट्रेन में मची अफरा-तफरी

KATIHAR : कटिहार में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हादसे में किसी की जान भी जा सकती थी। नशे में धुत्त जीआरपी के जवान ने गोली चला दी, जिससे वहां हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए ट्रेन के अंदर भगदड़ की स्थिति बन गयी। हालांकि यह गनीमत रहा कि गोली किसी को लगी नहीं। बताया जा रहा है कि हाटे-बाजारे एक्सप्रेस के एस 5 कोच में किसी यात्री से बकझक होने पर जवान तैश में आ गया और गोली चला दी। अचानक चली गोलीबारी से अफरातफरी मच गयी।

बताया जा रहा है कि बखरी और काढ़ागोला स्टेशन के बीच सिपाही दयानिधि ने ट्रेन में सवार एक यात्री से बकझक होने पर गोली चला दी। हालांकि यह खुशकिस्मती थी कि गोली किसी को नहीं लगी। दयानिधि स्कॉट पार्टी में शामिल था। सभी यात्री सुरक्षित हैं। आनन-फानन में नशे में धुत्त जीआरपी कॉन्सटेबल को पकड़कर नवगछिया रेल पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस आरोपी जवान से पूछताछ कर रही है। उसके शराब पीने की भी जांच की जा रही है। ताज्जुब की बात है कि जिस पुलिस को यह चेक करना है कि किसने शराब पी रखी है, वह खुद शराब पीकर मदमस्त हो जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading