हरियाणा की दो शेरनियों ने दिखाया चीन में दम, विश्व पुलिस खेलो में जीता स्वर्ण पदक।

चीन में चल रहे विश्व पुलिस खेलों में हरियाणा की अर्जुन अवॉर्डी कविता चहल ने 81 किलो से अधिक तथा बंटी पंघाल ने 75 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते हैं। कविता ने चीन की मुक्केबाज को एक तरफा मुकाबले में 5-0 और बंटी ने थाईलैंड की मुक्केबाज को 3-2 से हरा कर स्वर्ण पदक जीता। कोच जगदीश ने बताया कि दोनों मुक्केबाजों ने शानदार खेल दिखा कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।

Kavita-Chahal-Champion

पुलिस खेलों में यह चौथा स्वर्ण पदक है। वहीं बंटी ने पहली इन खेलों में भाग लेते हुए स्वर्ण पदक जीता है। इस जीत के बाद अब कविता अब चार अक्टूबर से रूस में होने वाली विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भाग लेंगी। वहीं बंटी दिसंबर में होने वाली राष्ट्रीय मुक्केबाजी की तैयारी में जुटेगी। 

vlcc ad

चीन से आठ से 18 अगस्त तक चलने वाले विश्व पुलिस खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद कविता और बंटी 19 अगस्त को स्वदेश रवाना होंगी और 20 अगस्त को यहां पहुंचेंगी। भिवानी पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। कोच जगदीश, कविता के पति सुधीर, बंटी के पिता कृष्ण पंघाल और उनकी मां सुमित्रा देवी दोनों महिला मुक्केबाजों की जीत पर उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.