#Bihar #Patna बिहार में शिक्षा विभाग की वेबसाइट को है’क कर ली गई है। रविवार को इसे खोलने पर जब इसपर ‘Love You Pakistan’ लिखा मिला तो हड़कं’प म’च गया। वेबसाइट से शिक्षा विभाग से संबंघित जानकारियां गा’यब हैं अौर उस पर पाकिस्तान से जुड़े कई आ’पत्तिजनक बातें लिखी हुईं हैं।
इस बाबत शिक्षा विभाग के प्रवक्ता अमित कुमार ने कहा कि वेबसाइट है’किंग के इस मा’मले को आइटी प्रबंधक देख रहे हैं। है’करों की पहचान की जा रही है। जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग की वेबसाइट रविवार दोपहर बाद है’क कर ली गई है।
वेबसाइट पर पाकिस्तान व अल्सपंख्यक समुदाय को लेकर कई तरह की अ’नाप-शना’प बातें लिखी हुईं हैं। इसमें शिक्षा विभाग के पावर को भी चु’नौती दी गई है। कई जगह ‘वी लव पाकिस्तान’ लिखा हुआ है।
समाचार दिए जाने तक वेबसाइट को ठीक नहीं किया जा सका है।
इस संबंध में कोई भी अधिकारी अभी कुछ भी बताने से इ’नकार कर रहा है। घ’टना को लेकर बिहार के सरकारी महकमे में स’नसनी मच गई है।

