समस्तीपुर: यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने क्षेत्रीय स्तर पर किया विचार और परामर्श। देखें…

#SAMASTIPUR #BIHAR #INDIA : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया,क्षेत्रीय कार्यालय समस्तीपुर द्वारा 17 एवं 18 अगस्त, 2019 को सभी शाखा प्रबंधकों की बैठक का आयोजन किया गयाजिसमें राष्ट्रिय प्राथमिकताओं के साथ बैंकिंग को जोड़ने लिए सामूहिक परामर्श और विचार विमर्श किया गया। 

3fe0d7ff-074a-4c7c-8384-e929623ff77b

चूंकि शाखाएँ ग्राहकों के साथ संपर्क की प्रथम कड़ी हैं, इस परामर्श प्रक्रिया का आयोजन शाखाओं के कमांड क्षेत्रों में उपलब्ध व्यवसायिक अवसरों एवं वृद्धि की संभावनाओं की दृष्टि से शाखाओं के पिछले 5 सालों के प्रदर्शन को समझने के उद्देश्य से किया गया।

66e96456-f836-4a8c-a7f3-80db819d94ca

इस प्रक्रिया के माध्यम से क्षेत्र विशिष्ट मुद्दों के साथ हमारे बैंकिंग को संरेखित करते हुए कई विचार सामने आएजीवनयापन को आसान बनाने हेतु बैंकों को ग्राहकों के प्रति अधिक संवेदनशील बनाने और डिजिटल पहुँच बढ़ाना इनमें प्रमुख हैं। बैठक के दौरान चर्चा के विशिष्ट मुद्दों में किसान की आय को दुगुना करने हेतु की जाने वाली पहल, छोटे कारोबारियों को ऋण में बढ़ावा खासकर पीएसबी59 एवं मुद्रा योजना के तहत, महिला एव  एससी/एसटी उद्यमी सशक्तिकरण आदि शामिल थे। क्षेत्र प्रमुख श्री गणेश प्रसाद जी ने शाखा प्रबन्धकों से अनुरोध किया कि वे सरकार के केन्द्रित योजनाओं जैसे मुद्रा, पीएसबी59, पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई, पीएमजेडीवाई ओवरड्राफ्ट आदि को लोकप्रिय बनाएँ। उन्होनें शाखाओं को निदेशित किया कि बैंक द्वारा ब्याज दरों में की गई कटौती की जानकारी ग्राहकों को भी प्रदान करें।

178a8eaa-81cb-4703-8552-d56468032e42

बैंक की 157 शाखाएँ बिहार में है, जिसमे से समस्तीपुर क्षेत्र के अंतर्गत 78 शाखाएँ आती हैं। समस्तीपुर क्षेत्र की शाखाओं ने कृषि और संबंद्ध गतिविधियों के तहत रु 62300 लाख तथा मुद्रा योजना के तहत रु 7723 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया गया है। वित्तीय समावेशन के अंतर्गत समस्तीपुर क्षेत्र में 3 लाख 20 हजार से भी अधिक प्रधान मंत्री जन धन खाते खोले गए है। कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत  बुनियादी ढांचा बनाने के संबंध में समस्तीपुर क्षेत्र के अंतर्गत सार्वजनिक शौचालयों का भी निर्माण कराया गया है।

7c637954-e177-471a-8f73-40c70c8ab2bb

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading