कटिहार थाना क्षेत्र के कटिहार-हसनगंज मुख्य सड़क मार्ग पर हाजी बसी टोला के पास 8 वर्षीय मासूम को तेज र’फ्तार बाइक सवार ने ठो’कर मा’र दी। हाद’से में मोहम्मद ताहिर की मौ’त घ’टनास्थल पर ही हो गई। घ’टना से आ’क्रोशित लोगों ने अलग-अलग तीन जगहों पर टायर और लकड़ी ज’लाकर सड़क जा’म कर दिया।
सड़क जा’म कर रहे लोगों को पुलिस ने समझाने बु’झाने का काफी प्रयास किया। लेकिन लोग न्याय को लेकर कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। मृतक के पिता मोहम्मद वजीर ने बताया कि रविवार सुबह करीब 9 बजे मोहम्मद ताहिर सड़क किनारे खड़ा था। इसी बीच कटिहार से हसनगंज की ओर जा रहे बुलेट सवार लोगों ने ठो’कर मा’र दी। इससे ज’ख्मी होकर सड़क किनारे गि’र गए। जब तक उसे उठाकर कहीं इ’लाज के लिए ले जाते तब तक उसकी मौ’त हो गई।
सू’चना पर मुफस्सिल थाना के अपर थाना अध्यक्ष अमित कुमार दल बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए। आ’क्रोशित लोगों का आ’रोप है कि सड़क पर स्पीड ब्रे’कर नहीं रहने के कारण काफी बेलगाम तरीके से लोग गाड़ी चलाते रहते हैं। इसे आए दिन कोई न कोई लोग हा’दसे के शि’कार होते रहते हैं।
प्रशासन की ओर से कई बार सड़क पर स्पीड ब्रे’कर लगाने की मांग की गई। लेकिन इस ओर किसी प्रकार की का’र्रवाई नहीं हुई। यही कारण है कि गांव के दर्जनों लोग अब तक हादसे के शि’कार हो चुके हैं। जाम से हसनगंज और कटिहार आने जाने वाले लोगों को परे’शानी का सामना करना पड़ा।

