#UTTARAKHAND #INDIA : उत्तराखंड के ज्यादातर स्थानों पर पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई जगह बादल फ’टने तथा भूस्ख’लन होने से आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के मा’रे जाने की आ’शंका है तथा कई अन्य घा’यल हो गये। उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक में कल देर रात बादल फटने से कई गां’वों में त’बाही मची जिसमें आराकोट, माकुडी और टिकोची में कई मकान ढह गये।
राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) से मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक इन घटनाओं में करीब आठ व्यक्तियों के ला’पता होने की सूचना है। एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है लेकिन लगातार भारी बारिश के कारण बचाव और राहत कार्यों में बा’धा पड़ रही है। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी आशीष चौहान घ’टनाओं पर नि’गरानी रखे हुए हैं तथा वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हो गये हैं।

चारधाम यात्रा मार्ग पर भी कई स्थानों पर भूस्ख’लन होने से यात्रा अ’वरूद्ध हो गई। केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग पर मंदाकिनी नदी पर बना एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया है जिसके चलते उसे बीच में ही रोकना पड़ा। इसी प्रकार बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर भी कई जगह भूस्ख’लन होने से यातायात अ’वरूद्ध है। हांलांकि, प्रशासन का कहना है कि इससे चारधाम यात्रा पर केवल आंशिक प्र’भाव पड़ा है।

कैलाश-मानसरोवर यात्रा मार्ग भी भूस्खल’न का मल’बा आ जाने के कारण प्रभावित हुआ है तथा तीर्थयात्रियों को सुरक्षित जगह पर ले जाया जा रहा है। देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में भारी बारिश के चलते एक कार बरसाती नदी में गि’र गई जिसमें एक महिला ब’ह गई।