गोराडीह में द’र्दनाक हा’दसा: कौकरा नदी में चार बच्ची डू’बी, दो की द’र्दनाक मौ’त, 2 को किसी तरह बचाया गया, देखें…

थाना क्षेत्र के सारथ गांव के नागनाथ स्थान के पास कौकरा नदी में चार बच्ची रविवार की शाम को डू’ब गयी। इसमें दो की मौ’त हो गयी जबकि दो को ग्रामीणों ने ब’चा लिया।

सभी लड़की वि’षहरी पूजा के विसर्जन के दौ’रान नदी में नहाने गयी थी। सभी छोटी दोस्तनी गांव की है। म’रनेवालों में डब्लू राम की 12 वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी एवं सुन्दर राम की 11 वर्षीय पुत्री चंदा कुमारी है। वहीं घा’यलों में कपिल राम की 11 वर्षीय पुत्री राजनंदनी कुमारी और महेश दास की आठ वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी है।

घ’टना रविवार करीब साढ़े पांच बजे की बतायी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सभी लड़की विसर्जन के समय कौकरा नदी में नहा रही थी तभी कोमल कुमारी और चंदा कुमारी डूब गयी लेकिन वहां मौजूद लोगों को कुछ पता नहीं चल पाया। उसके थोड़ी देर बाद ही राजनंदनी और प्रियंका भी डू’बने लगी तो कुछ लोगों ने डू’बते देख शो’र म’चाना शुरू किया।

इसके बाद कुछ ग्रामीणों के सहयोग से उसे बाहर निकालकर ब’चा लिया गया। उसी दोनों बच्ची ने वहां मौजूद लोगों को और दो लड़की के डू’बने की बात कही, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसकी बातों को गं’भीरता से नहीं लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.