समंदर किनारे स्विम सूट में दिखीं सुपर हॉट Anushka Sharma, Virat Kohli को आया प्यार, देखें…

#Film #Entertainment बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भले ही बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। शाहरुख खान के साथ ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में डेब्यू करन वाली अनुष्का ने जल्द ही फिल्मी दुनिया में अपनी एक अलग जगह बना ली। आलम ये है कि बॉलीवुड से दूरी बनाने के बाद भी उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है।

अनुष्का की फोटोज और वीडियो अब भी काफी वायरल होते हैं।हाल ही में अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है जो काफी पसंद की जा रही है। इस फोटो में वो संमदर किनारे स्विम सूट में बैठी हैं, और काफी खुश नजर आ रही हैं। अनुष्का ने ओरेंज कलर का स्विम सूट पहना हुआ है जिसमें वो काफी हॉट लग रही हैं। फैंस को एक्ट्रेस की ये फोटो काफी पंसद आ रही है और लोग तमाम तरह के कमेंट कर रहे हैं।वैसे अनुष्का की फोटो पर केवल फैंस ने ही नहीं बल्कि उनके पति ने भी कमेंट किया है।

पत्नी की फोटो पति विराट कोहली को काफी पसंद आई है। कमेंट में उन्होंने दिल वाली इमोजी शेयर की है। इससे पहले अनुष्का का एक बोल्ड फोटो शूट काफी वायरल हुआ था। उस फोटोशूट में एक्ट्रेस काफी हॉट लग रही थीं। हालांकि इस वजह से उन्हें ट्रोल भी किया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading