डॉ. जगन्नाथ मिश्रा भारतीय राजनेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री थे। श्री मिश्रा का जन्म 1937 बलुआ बाजार (सुपौल) में हुआ था।श्री मिश्रा ने प्रोफेसर के रूप में अपना करियर शुरू किया था और बाद में बिहार विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर बने। डॉ० मिश्र तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनकी रुचि राजनीति में बचपन से ही थी, क्योंकि उनके बड़े भाई, ललित नारायण मिश्रा राजनीति में थे और रेल मंत्री थे। डॉ जगन्नाथ मिश्रा विश्वविद्याल में पढ़ाने के दौरान ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए।

डॉ मिश्र 1975 में पहली बार मुख्यमंत्री बने। दूसरी बार उन्हें 1980 में कमान सौंपी गई और आखिरी बार 1989 से 1990 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। वह 90 के दशक के बीच केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी रहे। बिहार में डॉ मिश्र का नाम बड़े नेताओं के तौर पर जाना जाता है । कांग्रेस छोड़ने के बाद, वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए और अब जनता दल यूनाइटेड के सदस्य थे।

30 सितंबर 2013 को रांची में एक विशेष केंद्रीय जांच ब्यूरो ने चा’रा घोटाले में 44 अन्य लोगों के साथ उन्हें दो’षी ठ’हराया। उन्हें चार साल की कारावास और 200,000 रुपये का जु’र्माना लगाया गया था। चारा घोटाला की पटकथा जगन्नाथ मिश्रा के मुख्यमंत्री पद रहते ही हो चुकी थी लेकिन ये मामला सामने तब आया जब 1990 के दशक में मुख्यमंत्री लालू यादव थे। जगन्नाथ मिश्रा पर आरोप था कि इन्होंने दुमका और डोरंडा निधि से धोखाधड़ी से रूपये निकाले। बाद में सीबीआई अदालत ने इन्हें 4 साल की सजा सुनाई और रांची जेल भेज दिया। डॉक्टर जगन्नाथ मिश्र के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक जताया है। उनके साथ ही बिहार के विभिन्न दलों के नेताओं ने भी डॉक्टर मिश्र के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। सबने कहा है कि दिवंगत नेता के इस तरह चले जाने से बिहार की राजनीति को गहरा आघात लगा है। बिहार में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है।

बिहार के मुख्यमंत्री-1975—1977
पूर्वाधिकारी-अब्दुल गफूर
उत्तराधिकारी-राष्ट्रपति शासन
बिहार के मुख्यमंत्री-1980—1983
पूर्वाधिकारी-राष्ट्रपति शासन
उत्तराधिकारी-चंद्रशेखर सिंह
बिहार के मुख्यमंत्री-1989—1990
पूर्वाधिकारी-सत्येंद्र नारायण सिन्हा
उत्तराधिकारी-लालू प्रसाद यादव