विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में प्लास्टिक बैग और प्लास्टिक से बने उत्पादों का प्रयोग न करने का आदेश दिया है। विश्वविद्यालयों से प्लास्टिक की बजाय लकड़ी या कृषि अपशिष्ट से तैयार उत्पादों का प्रयोग करने को कहा है।

साथ ही पर्यावरण बचाने की मुहिम से युवाओं को जोड़ने का आग्रह किया है। यूजीसी की ओर इस संबंध में कुलपतियों को पत्र लिखा गया है। इसमें कहा है कि जलवायु परिवर्तन व वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। पीने के पानी की कमी हो रही है।
विश्वविद्यालयों को इस संबंध में अपने यहां नोटिस बोर्ड, क्लास रूम आदि में दिशा-निर्देश चिह्नित करने को कहा गया है।
