रोहिणी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार मिश्रा की अदालत ने 27 फरवरी 2019 को हे’रोइन का न’शा करते प’कड़े गए आ’रोपियों को छह-छह महीने की कैद की सजा सुनाई। यह सजा वे पहले की जेल में काट चुके हैं। साथ ही अभियुक्तों पर 40-40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अदालत ने इन अभियुक्तों को अपने नाबालिग बच्चों की अच्छी परवरिश की खातिर सुधरने की नसीहत दी है।

अदालत ने आरोपियों की पारिवारिक स्थिति को देखते हुए छह महीने में सु’नवाई पूरी की गई है। इस बीच अभियुक्त जेल में रहे हैं। साथ ही इन्हें चेतावनी दी गई कि भविष्य में अगर वे दोबारा न’शा करते हुए पाए गए, तो लंबे समय तक स’लाखों के पीछे रहेंगे।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि आ’रोपी ड्र’ग्स लेते हुए पकड़े गए। पुलिस का कहना था कि राहगीरों को गवाह बनने को कहा गया। लेकिन कोई इसके लिए तैयार नहीं हुआ। इस पर अदालत ने कहा कि पुलिस को ऐसी स्थिति में कानूनी प्र’क्रिया का पालन करते हुए नोटिस देने की प्रक्रिया अपनानी चाहिए। अगर कोई ग’वाह बनने को तैयार न हो तो उसे नोटिस देकर इसका पालन करने के लिए बाध्य किया जाना चाहिए।अदालत ने टि’प्पणी करते हुए कहा, “न्यायिक हलकों का काम अपराधी को सिर्फ दं’ड देना या स’जा सुनाना ही नहीं होता, बल्कि समाज में सुधार की संभावना तलाशने की जिम्मेदारी भी न्यायिक अधिकारी के कंधों पर है।”

अदालत ने ड्र’ग्स की ल’त के बढ़ते मामलों के म’द्देनजर इन आ’रोपियों की स्थिति का जायजा लेने का निर्णय किया। इसके लिए अदालत ने आरोपियों के परिवारों की रिपोर्ट तलब की। इसमें बचाव पक्ष के वकील प्रदीप खत्री ने भी अदालत की मदद की। रिपोर्ट में पाया गया कि बेकरी की दुकान में काम करने वाले इन आ’रोपियों के परिवारों की आर्थिक स्थिति बदतर होती जा रही है। हालात ये हैं कि इनके नाबालिग बच्चे खाने-पीने के सामान के लिए भी मोहताज हो गए हैं।