अगले एक साल में पटना सुंदर और स्वच्छ हो जाएगा। कई फ्लाईओवर और सड़कों का जाल बिछने से पटना की कायापलट हो जाएगी। खासकर गांधी मैदान, बेली रोड, दीघा-आर ब्लॉक, गंगा के किनारे वाला इलाका सुंदर बनाया जा रहा है। साथ ही शहर और बाहरी इलाकों में सड़कों का जाल बिछ जाएगा। साल भर में ज्यादातर सड़क परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी।
ग्रीन बेल्ट पट्टी भी बनायी जा रही है। पटना से अन्य जिलों में जाना भी आसान हो जाएगा। खासकर पर्यटन की दृष्टि से विकसित हो रहे जिलों के लिए सड़क मार्ग बनाने पर विशेष जोर चल रहा है।
ललित भवन के पास लोहिया पथ चक्र का निर्माण किया जा रहा है। यह पथ च्रक बनने के बाद छह सड़कों की ओर से आने-जाने वालों को कहीं भी एक-दूसरे से क्रास नहीं करना होगा। आईपीएस मेस मोड़ से ह’ड़ताली मोड़ तक की सड़क का विशेष डिजाइन किया गया है।

बेली रोड से निकले लिंक रोड से आने-जाने वालों को प’रेशानी नहीं होगी। साथ ही लोहिया पथ चक्र से बेली रोड पर यातायात भी सुगम हो जाएगा। अब तक शहर में कहीं पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था नहीं थी लेकिन शहर के विभिन्न हिस्सों में वाहनों की पार्किंग के लिए 74 जगह चिह्नित किए गए हैं जो अगले एक माह के अंदर तैयार हो जाएंगे। इसी प्रकार 91 जगहों पर नो पार्किंग जोन बनाया गया है। इस एरिया में भी साइनेज लगा दिया जाएगा।
बेली रोड पर वाहनों का सबसे अधिक दबाव रहता है। एक साल के अंदर डाकबंगला से सगुना मोड़ तक छह लेन की सड़क बनाई जानी है। इस दिशा में काम भी शुरू हो गया है। कुछ जगहों पर छह लेन की सड़क है भी लेकिन कई इ’लाके में चौड़ीकरण करना बाकी है। ह’ड़ताली मोड़ चौराहा काफी चौड़ा हो जाएगा। दारोगा पथ राय की ओर से आने वाली सड़क यहां चौड़ी होगी। सचिवालय से शेखपुरा तथा आरपीएस मोड़ से सगुना मोड़ तक बेली रोड की चौड़ाई बढाई जानी है।


