रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने दिया बयान-‘देश की आर्थिक वृद्धि इस समय की सर्वोच्च प्राथमिकता है’

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि देश की आर्थिक वृद्धि इस समय की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आर्थिक वृद्धि को लेकर हर नीति निर्माता चिंतित है। उन्होंने कहा कि सुस्ती के संकेतों के साथ उम्मीद से कम वृद्धि वैश्विक वित्तीय स्थिरता के लिए प्रमुख जो’खिम है।

add

रिजर्व बैंक के गवर्नर ने ये भी कहा कि दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) में संशोधन सार्वजनिक बैंकों की मदद करेगा। बैंक सरकार पर निर्भर होने के बजाए बाजार से पूंजी लेने में सक्षम होंगे।

add

दास ने कहा कि रिजर्व बैंक कुछ नियमों की समीक्षा कर रहा है। राष्ट्रीय आवास बैंक (एनएचबी) की ओर से पेश सभी नियम आवास वित्त कंपनियों के लिए जारी रहेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.