नाइजीरिया की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के पूर्व कोच सैमसन सियासिया पर मैच फि’क्सिंग में शामिल होने के कारण आजीवन प्रति’बंध लगाया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फीफा ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि उनकी स्वतंत्र नैतिकता समिति के सहायक चैंबर ने सियासिया को फीफा की आचार संहिता का उल्लंघन करने का दो’षी पाया गया।
पूर्व कोच ने मैचों में हेरफेर करने के लिए अन्य व्यक्तियों से रिश्वत ली थी। सियासिया ने अपने देश के लिए 51 अंतरार्ष्ट्रीय मैच खेले और फिर कई नेशनल यूथ टीमों को कोंचिग दी।

फीफा लंबे समय से सिंगापुर के विल्सन राज पुरेमूल की ग’तिविधियों की जांच कर रहा है जिसमें यह मामला सामने आया। फीफा ने पुरेमूल को एक जाना-मान मैच फिक्सर बताया है और उसने कई साक्षात्कार में इन ग’तिविधियों में शामिल होने की बात मानी है।

फीफा ने कहा कि सियासिया पर आजीवन प्र’तिबंध लगा है और वह किसी भी फुटबाल गतिविधी में शामिल नहीं हो पाएंगे। सियासिया 2010 से 2011 तक सुपर ईगल्स के कोच रहे। उन्होंने 2016 में कुछ समय के लिए दोबारा कोच बनाया गया था।