जल्द ही फिल्मी दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी सु’साइड मि’स्ट्री पर एक डॉक्यूमेंट्री बनने जा रही है। ये डॉक्यूमेंट्री बॉलीवुड अदाकारा जिया खान की मौ’त से जुड़े र’हस्यों पर आधारित होगी। इस डॉक्यूमेंट्री का निर्माण एक ब्रिटिश टेलीविजन कंपनी करने वाली है।
सूत्रों की मानें तो इस डॉक्यूमेंट्री के तीन हिस्से होंगे। साल 2013 में जिया ने पंखे से रस्सी बांध खुदखुशी की थी लेकिन आ’त्मह’त्या और ह’त्या के बीच उलझी इस केस की गुत्थी आजतक नहीं सुलझ पाई है। इस केस को राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर मीडिया ने अच्छे से कवर किया है।
जिया खान यूनाइटेड किंगडम में पली बढ़ी थीं, वहीं की एक प्रोडक्शन कंपनी ने जिया की मौत से जुड़ी मि’स्ट्री को एक डॉक्यूमेंट्री में तबदील करने की सोची है। अभी फिल्म के लिए वे सभी पूर्ण रूप से रिसर्च कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक फिल्म के निर्माता अभी इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं करना चाहते हैं लेकिन जैसे ही फिल्म की तैयारी पूरी हो जाएगी, वह इसका खु’लासा भी करेंगे।
