लखीसराय: ट्रेन में कान की बाली खींच कर भाग रहे आरोपी को महिला ने दबोचा, 18 किलोमीटर तक पकड़े रखा आरोपी को।

#LAKHISARAI #BIHAR #INDIA  : शाबास! ट्रेन में सगी बहन के कान से इयररिंग खीं’चकर भा’ग रहे बदमाश को महिला ने हिम्मत दिखाते हुए द’बोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। चलती ट्रेन में महिला ने उस उ’चक्के को करीब 18 किलोमीटर के सफर में पक’ड़े रखा और मोकामा स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी के ह’वाले किया। जीआरपी ने उ’चक्के को गि’रफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मुन्नी देवी और रिंकू देवी रक्षा बंधन पर बड़हिया के जलालपुर में अपने भाई को राखी बांधने आई थी। रविवार की शाम दोनों अपने घर मोकामा रामनगर लौट रही थी। दोनों बहनें बड़हिया स्टेशन पर टाटा-दानापुर एक्सप्रेस पर चढ़ीं। जैसे ही ट्रेन खुली कि कुछ उ’चक्के भी ईद-गिर्द मंडराने लगे। इसी दौरान बड़हिया के ही रामचरण टोला वार्ड संख्या चार निवासी उचक्का चंदन राम ने मुन्नी के कान से बाली खींच ली और दूसरे उ’चक्के को दे दिया।

vlcc ad

मुन्नी के ची’खते ही वहां मौजूद उसकी बहन रिंकू देवी ने चंदन राम को द’बोच लिया। उचक्के ने खुद को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन रिंकू की पकड़ से निकल नहीं सका। ट्रेन खुल जाने के कारण रिंकू ने उसे पकड़े रखा और अगले स्टेशन मोकामा में उसे उतारकर जीआरपी के हवाले कर दिया।

इस दौरान रिंकू का सहयोग कुछ अन्य यात्रियों ने भी किया। मोकामा स्टेशन पर ही पी’ड़िता मुन्नी देवी का इलाज चल रहा है। वहीं उ’चक्का चंदन राम को पुलिस ने गि’रफ्तार कर आगे की प्र’क्रिया शुरू कर दी है। चंदन के पास से बेगूसराय निवासी रामनारायण साह के पुत्र महेश कुमार का पर्स बरामद किया है। पर्स में एटीएम कार्ड, रुपयों के अलावा कुछ पैसे भी थे, जो महेश को सुरक्षित मिल गए।

banner ad sample

बड़हिया के जखौर निवासी बब्लू सिंह की पत्नी पुतुल देवी का भी पर्स उ’चक्कों ने उ’ड़ाया है। पर्स में तीन हजार रुपए नकद, दो मोबाइल और एक एटीएम कार्ड मौजूद था। पुतुल को उनके सामान नहीं मिले। हालांकि सभी पी’ड़ित यात्रियों ने उ’चक्कों के वि’रुद्ध प्राथमिकी द’र्ज कराई है।

मोकामा के जीआरपी प्रभारी कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि उ’चक्का चंदन राम को गि’रफ्तार कर लिया गया है। पी’ड़ितों के आवेदन पर एक ज्ञात व कुछ अज्ञात उ’चक्कों के वि’रुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। चंदन राम को जे’ल भेजा जाएगा। दूसरों की भी त’लाश की जा रही है।

Rama-Hardware

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.