केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू में कहा कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म होने के बाद लोगों को अब पाकिस्तान के क’ब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के भारत में एकीकरण की दुआ करनी चाहिए। जितेंद्र सिंह ने विशेष दर्जा र’द्द किए जाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटे जाने के बाद मुख्यधारा की राजनीति के नेताओं की गिर’फ्तारी और घाटी में संचार पर लगी पा’बंदियों को भी त’वज्जो नहीं दिया।

यहां प्रदेश भाजपा की तरफ से पार्टी मुख्यालय में जम्मू -कश्मीर के मौजूदा सामाजिक राजनीतिक स्थिति पर एक बैठक को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, “हम खुशकिस्मत हैं कि यह (विशेष दर्जा र’द्द किए जाना) हमारे जीवनकाल में हुआ। यह हमारी तीन पीढ़ियों के बलिदान के कारण संभव हुआ।” उन्होंने कहा, “इस ऐतिहासिक कदम के बाद, आइए हम पीओके को पाकिस्तान के अवै’ध क’ब्जे से मुक्त कराने और इसे संसद में (1994 में) सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के अनुरूप देश का अभिन्न हिस्सा बनाने की सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हैं।”

जितेंद्र सिंह ने कहा, ”हम दुआ करें कि हम पीओके का देश में एकीकरण होता हुआ और लोगों को बेरोक-टोक मुजफ्फराबाद (पीओके की राजधानी) जाते देखें।” उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती की गि’रफ्तारियों की आ”लोचना करने को लेकर कांग्रेस का नाम लिये बगैर कहा कि इसे अनावश्यक ही एक बड़ा मु’द्दा बना दिया गया। उन्होंने कहा, ”ये लोग जिम में पसीना बहा रहे हैं, पुस्तकें पढ़ रहे हैं और यहां तक कि हॉलीवुड मूवी आर्डर कर रहे तथा देख रहे हैं।