भागलपुर किराना दुकानदार के अ’पहरण के आरोप में गि’रफ्तार कु’ख्यात इमरान मियां उर्फ मुर्गा हबीबपुर थाने की हाजत से फ:रार हो गया। उस पर शनिवार शाम चंपानगर में वि’षहरी मेला देखने जा रहे करोड़ी बाजार के दुकानदार नीरज चौधरी उर्फ कैलू और उसके ममेरा भाई को अगवा करने का आ’रोप है। वह एक लाख रुपये रंगदारी मांग रहा था। पुलिस ने देर रात ही अ’पहृत को बरा’मद कर इमरान समेत तीन आ’रोपियों को गि’रफ्तार किया था।
किराना दुकानदार ने कहा कि मो. इमरान ने पूर्व में भी मकान बनाने के एवज में रंगदारी मांगी थी और अप’हरण का प्रयास भी किया था। उस समय पुलिस को सू’चना नहीं दी थी। शनिवार शाम करीब 7.30 बजे ममेरे भाई पैरू चौधरी के साथ वि’षहरी मेला देखने चंपानगर जा रहा था।
हबीबपुर थाने के पनसल्ला चौक के पास मो. इमरान, मो. विक्की और मो. भोलू समेत पांच लोगों ने हथियार के बल पर क’ब्जे में ले लिया और एक तीन मंजिले मकान पर ले जाकर मा’रपी’ट की। कहा एक लाख रुपए रंग’दारी दो नहीं तो दोनों को गो’ली मा’र दी जाएगी।
इमरान ने ममेरे भाई को क’ब्जे में रखकर अपने आदमी के साथ रुपये लाने के लिए घर भेजा। लेकिन घर में 12 हजार रुपये ही थे। वह रुपये इमरान को देने पर फें’क दिया और जा’न मा’रने की नीयत से फा’यरिंग कर दी। इसी बीच घर के लोग भी पहुंच गए और इमरान से छो’ड़ देने के लिए कहा गया।
आरोपी ने ध’मकी दी कि पुलिस को सू’चना देने पर पूरे परिवार को गो’ली मा’र दी जायेगी। इसी बीच हबीबपुर पुलिस को घ’टना की सू’चना मिली और इमरान के ठि’काने पर छा’पेमा’री कर दी। पुलिस को देखकर सभी बद’माश भा’ग गए। पुलिस ने इमरान के पिता मो. वशीउद्दीन को प’कड़कर थाने ले आई। रविवार सुबह एएसआई अजय कुमार यादव ने मो. इमरान और मो. भोलू को भी गि’रफ्तार कर लिया।

