बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की पहली मल्टी स्टारर साउथ फिल्म ‘सई रा नरसिम्हा रेड्डी’ में उनके पहले लुक ने सोमवार को सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।
फिल्म निर्माताओं ने अमिताभ बच्चन के अलावा फिल्म के दूसरे कलाकारों चिरंजीवी, विजय सेतुपति, तमन्ना भाटिया आदि के लुक्स भी जारी किए लेकिन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा अमिताभ बच्चन के लुक की ही हो रही है।

फिल्म में हीरो चिरंजीवी आंध्र प्रदेशक के स्वतंत्रता सेनानी उयालवाड़ा नरसिम्हा रेड्डी की भूमिका में हैं। अमिताभ बच्चन की फिल्म में भूमिका उनके गुरु और आध्यात्मिक नेता गोसाई वेंकन्ना की है।
यह पीरियड फिल्म अंग्रेजों के खि’लाफ कुरनूल में हुई आजादी की पहली ल’ड़ाई की कहानी है
