उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने नई दिल्ली स्थित एम्स जाकर आज पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। श्री मोदी के साथ बिहार के स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय भी थे।
ज्ञातव्य है कि श्री जेटली विगत 09 अगस्त से ही सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद चिकित्सार्थ एम्स में भर्ती है। उनकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है।
