हिंदी सिनेमा के अभिनेता विकी कौशल ने अपने एक बचपन की फोटो शेयर की है। इस फोटो पर वैसे तो कई कमेंट्स आ रहे हैं लेकिन विकी के भाई सनी ने भी एक बेहद मजेदार कमेंट किया है। वहीं विकी ने उसका जवाब भी दिया है।

विकी ने इंस्टाग्राम पर आज अपने बचपन का फोटो पोस्ट करते हुए खुद को फ्रिज का आलू बताया। ऐसे में विकी के भाई सनी ने भी कमेंट करते हुए लिखा- यार मतलब हद होती है कॉम्प्लीमेंट फेच करने की… हॉट तो तू है.. अब क्यूटनेटस का भी खाता खोलेगा क्या.. ?
फोटो पर आम यूजर्स के साथ ही सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में शानू शर्मा और मसाबा गुप्ता ने भी कमेंट किया है।
