दिवाली में सोने का दाम छुएगा आसमान, 40 हज़ार का छू सकता है आंकड़ा।

अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव और दुनिया भर में केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में कमी से सोना दीपावली तक 40 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के पार जा सकता है। इस बार दीपावली 27 अक्तूबर को पड़ रही है। दिल्ली में सोना शनिवार को 38 हजार 670 रुपये प्रति दस ग्राम पर था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अक्तूबर के वायदा कारोबार में भी सोना 38 हजार का स्तर छू चुका है।

विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक और राजनीतिक अस्थिरता के कारण पीली धातु में लगातार तेजी आ रही है। एंजेल ब्रोकिंग के अनुज गुप्ता का कहना है कि अमेरिका-चीन में व्यापारिक रिश्तों में थोड़ी नरमी भले ही दिखी हो, लेकिन वैश्विक परिदृश्य नकारात्मक है, ऐसे में सोने की कीमत दीपावली के दौरान 40 हजार के स्तर को भी छू सकती है।

vlcc ad

शेयर बाजारों में अस्थिरता और आर्थिक सुस्ती की आशंका में निवेशकों का सोने की ओर रुझान बढ़ रहा है। बॉन्ड बाजार में भी आर्थिक मंदी की चेतावनी दिख रही है। बड़े देशों के निर्यात में भी गिरावट आ रही है, जो शुभ संकेत नहीं है। लोग इसे मंदी का संकेत मान रहे हैं।
निवेशक फर्म मार्गन स्टैनले का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव तक व्यापार युद्ध और गहराता है और अमेरिका चीन के उत्पादों पर 25 फीसदी आयात शुल्क लगाने का फैसला लेता है तो उसके अगली तीन तिमाहियों में हम देख सकते हैं वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी की ओर बढ़ रही है।  अस्थिरता का दौर आने की आशंका में सोने और अन्य कीमती धातुओं की मांग बढ़ रही है और केंद्रीय बैंक भी तेजी से सोने का भंडार बढ़ा रहे हैं। तेजी का यह दौर लंबे समय तक रह सकता है।

चीन में औद्योगिक उत्पादन 17 साल के निचले स्तर पर है। अमेरिका में कारोबार पर असर पड़ा है। यूरोपीय ताकत जर्मनी में विकास दर नकारात्मक रही है। ब्रिटेन ब्रेग्जिट की अनिश्चितता से उबर नहीं पाया है। भारत में विकास दर, औद्योगिक उत्पादन लगातार नीचे गिर रहा है।
सोने की कीमतों के रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचने के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस पीली धातु के आयात शुल्क में कटौती की संभावना से साफ तौर पर इन्कार किया है। ऐसे में पीली धातु की कीमतों में और मजबूती मिल सकती है। हालांकि दाम इतनी ऊंचाई पर बने रहते हैं तो कारोबारियों को बिक्री में कमी आने की आशंका है। दीपावली और धनतेरस के दौरान सोना-चांदी की सबसे ज्यादा बिक्री होती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading