MUZAFFARPUR : स्टेडियम परिसर में 200 शैय्या वाले अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास भवन का निर्माण पूर्ण

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मुजफ्फरपुर द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के विकास एवं उन्नयन हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित है जिसका लाभ अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र छात्राओं, मुस्लिम परित्यक्ता/तलाकशुदा महिलाओं को आर्थिक सहायता के साथ कई अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

बताया गया कि जिला मुख्यालय अंतर्गत सिकंदरपुर स्टेडियम परिसर में 200 शैय्या वाले अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास भवन निर्माण पूर्ण हो चुका है जिसे अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है। छात्रावास को संचालित करने की कार्रवाई की जा रही है वही रामेश्वर सिंह कॉलेज के समीप 200 शैय्या वाले बालक छात्रावास के निर्माण के लिये भूमि चयनित है। निर्माण कार्य प्रारंभ नही हुआ है।

vlcc ad

वक्फ सम्पतियों के विकास एवं आवास के कल्याणार्थ वक्फ संपत्ति पर विकासात्मक निर्माण के तहत बहुद्देशीय/विवाह भवन के निर्माण हेतु प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है। बहुद्देशीय/विवाह भवन शादी विवाह का आयोजन, लाइब्रेरी की व्यवस्था, इबादतखाना, स्किल ट्रेनिंग और कोचिंग की व्यवस्था आदि सुविधाओ से लैस होगा। अल्पसंख्यक मुस्लिम परित्यक्ता/तलाकशुदा महिलाओं कोआर्थिक सहायता योजना के तहत अब तक 86 आवेदन प्राप्त हुए है।

Rama Hardware ad

जांचोपरांत कुल 42 आवेदन को पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। मदरसा सुदृढ़ीकरण योजना के तहत मदरसा मिल्लत, रामपुर सघरी औराई, मदरसा तंजीमुल रामपुर उगन, मोतीपुर और मदरसा इस्लामिया सईदया तिलबिहटा सरैया में भवन निर्माण और छात्रावास निर्माण की स्वीकृति दी गई है।

Ad_1.jpg

मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में मैट्रिक प्रथम श्रेणी के कुल 758 छात्रों के बीच 75,80,000 और इंटर प्रथम श्रेणी से पास होने वाले कुल 204 छात्र/छात्राओं को 30,60000की राशि वितरित की गई है.

potrait ad 2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.