12 दिसम्बर को जालंधर में शादी करेंगे कॉमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ

बॉलीवुड डेस्क. दीपिका-पादुकोण और रणवीर सिंह के बाद अब कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी अपनी शादी की डेट पब्लिकली अनाउंस कर दी है। आईएएनस की खबर के अनुसार कपिल ने अपनी शादी पर लगाए जा रहे कयासों को खत्म कर दिया और कहा कि वे 12 दिसम्बर को गिन्नी के होमटाउन जालंधर में शादी कर रहे हैं।

भव्य रूप से होगी शादी : कपिल ने कहा कि गिन्नी अपने परिवार की इकलौती बेटी हैं। मेरी मां और उनकी फैमिली चाहती है कि शादी भव्य रूप से हो। मैं सभी की भावनाओं का सम्मान करता हूं, इसलिए शादी का फंक्शन उनकी इच्छा के अनुसार ही होगा। रिसेप्शन 14 दिसम्बर को होगा।

भाई की शादी को किया याद : कपिल ने बातचीत में बताया कि जब उनके भाई की शादी हुई थी तब वे अच्छी कमाई नहीं करते थे। इसलिए छोटी सी बारात लेकर गए थे और भाभी को घर लाए थे। बहन की शादी के समय परिस्थितयां बदल गई थीं इसलिए उसकी शादी भव्य रूप से हुई थी। बहन की शादी से पहले कपिल ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज जीते थे और उन्हें प्राइज में 10 लाख रुपए मिले थे।

कौन हैं गिन्नी चतरथ: गिन्नी और कपिल एक-दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते हैं। कॉलेज फंक्शंस में दोनों हिस्सा लेते थे। कपिल के भाई अशोक शर्मा ने बताया था कि गिन्नी का असली नाम भवनीत है और वे जालंधर की रहने वाली हैं। गिन्नी कपिल के साथ पंजाबी कॉमेडी शो हंसबलिए में नजर आ चुकी हैं। कहा जाता है कि इसी शो के सेट पर उनका अफेयर शुरू हुआ।

5 साल पहले रिलेशन का एेलान : गिन्नी ने कपिल के साथ अपने रिलेशनशिप को 2013 में ऑफिशियल कर दिया था। हालांकि, इसे ज्यादातर लोगों ने नोटिस नहीं किया था। एक फ्रेंड से चैटिंग के दौरान भवनीत ने माना था कि वे कपिल को डेट कर रही हैं। मीनाक्षी नाम की फ्रेंड ने कपिल की फोटो पर कमेंट किया था -वे बहुत ही हैंडसम है और तुमने कभी बताया ही नहीं कि तुम इतनी लकी गर्ल हो।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading