बिहार : छात्रों से भरी बस का ट्रक से भिडंत, 2 की मौत

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिले में छात्रों और शिक्षकों से भरी बस सोमवार रात सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. इस घटना में रोहतास जिले के उर्दू मध्य विद्यालय मंगरौलिया के दो छात्रों की मौत हो गई जबकि 22 से अधिक छात्र और शिक्षक घायल हो गए. घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है.

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मंगरौलिया के उर्दू मध्य विद्यालय के छात्र परिभ्रमण पर राजगीर गए हुए थे. लौटने के दौरान रात में चालक तेज गति से बस चला रहा था. इसी दौरान जोगिया मोड़ के पास बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई.
घटना की जानकारी मिलने पर बारुण थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा.

बारूण के थाना प्रभारी नरोत्तम चंद्र ने मंगलवार को बताया कि इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो छात्रों मजहर आलम और मोहम्मद शहनवाज की इलाज के दौरान रात में मौत हो गई.
उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में घायल करीब 23 बच्चों में गंभीर रूप से घायल 15 बच्चों को जमुहार अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां तीन की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.