भ’यंकर हा’दसा: दिल्ली से जयपुर जा रहे एयर इंडिया के विमान में लगी भी’षण आग, सभी यात्री सुरक्षित, देखें…

नई दिल्ली के टर्मिनल 3 से एयर इंडिया के विमान ने जैसे ही जयपुर के लिए उड़ान भरी विमान में आ’ग लग गई। इसके बाद विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर ही उतारना पड़ा। विमान में सवार सभी 63 यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।

एयर इंडिया विमान AI 9643 ने सोमवार रात 9:13 बजे जयपुर के लिए जैसे ही उड़ान भरी उसके अगले पहिए (नॉज लैंडिंग गेयर) में आग लग गई। इसके बाद उसकी वापस दिल्ली में आपात लैंडिंग करवाई गई। विमान के पहिए जा’म हो गए थे। कुछ देर के लिए पायलट का पहियों पर नियंत्रण खत्म हो गया था। सूचना मिलते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने रनवे पर आपात स्थिति की घोषणा कर दी।

आपात स्थिति की सूचना मिलते की मेडिकल, दमकल, सुरक्षा समेत एयरपोर्ट पर मौजूद सभी एजेंसियां हरकत में आईं। करीब 9:25 बजे विमान सुरक्षित लैंड करवाया गया। कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। बाद में यात्रियों को दूसरे विमान से जयपुर भेजने का इंतजाम किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.