HEALTH TIPS: वर्कआउट से पहले खाए ये 5 चीज….

हर साल 1 सितंबर से 7 सितंबर तक नेशनल न्यूट्रिशन वीक मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य अच्छी सेहत के लिए सही खान-पान के बारे में लोगों को जागरुक करना है। बात की जाए वर्काउट की तो वर्कआउट करने से पहले सही खान-पान के बारे में भी पता होना चाहिए। खासतौर पर एक्सरसाइज से पहले पोषक तत्वों वाली चीजें खानी चाहिए जिससे आपको वर्कआउट के लिए ताकत तो मिले ही साथ ही आपकी सेहत के लिए भी वो अच्छी हों। यहां हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसे पोषक तत्वों वाली खाने की चाजों के बारे में:

केला: केले में पौटेशियम काफी मात्रा में होता है जो आपके मांसपेशियों की क्रिया के लिए जरूरी होता है। यह आपके शरीर को वर्कआउट के लिए जरूरी कार्बोहाइड्रेट बी देता है।

आम: आम आपका एनर्जी लेवल बहुत कम समय के लिए बढ़ा देता है। इसके अलावा इसमें विटामिन मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।

ओटमील और ब्लूबैरिज: इन दोनों के कॉम्बीनेशन में आपकी बॉडी को प्रोटीन मिलता है जो वर्कआउट के दौरान आपकी मांसपेशियों को सपोर्ट करता है।

लो फैट चीज विथ एप्रीकॉट: इसमें दूध का प्रोटीन और छाछ प्रोटीन प्रोटीन होता है। दूध का प्रोटीन जहां एक ओर पचने में समय लगाता है वहीं शरीर को लंबे समय के लिए ऊर्जा देता है। इसके अलावा एप्रीकॉट विटामिन का अच्छा सोर्स हैं और दिल और हड्डियों के लिए फायदेमंद

अंडे और एवोकेडो: अगर आपकी भूख अच्छी है तो प्रोटीन के लिए आप अंडे खा सकते हैं। इसके आपका पेट भरा-भरा रहेगा और वर्कआउट के लिए आपको पूरी ऊर्जा भी मिलेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading