#mumbai हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार खय्याम यानि मोहम्मद जहूर खय्याम हाशमी का सोमवार रात करीब 9:30 बजे मुंबई के सुजॉय अस्पताल में दिल का दौ’रा पड़ने से नि’धन हो गया। वह 92 साल के थे और कुछ समय से फे’फड़े के सं’क्रमण से पी’ड़ित थे।

परिवार के सूत्रों ने बताया कि सांस लेने में तक’लीफ के कारण उन्हें पिछले हफ्ते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खय्याम ने ‘कभी-कभी, हीर-रांझा और ‘उमराव जान’ जैसी कई हिट फिल्में दीं।

खय्याम आखिरी खत, कभी-कभी, त्रिशूल, नूरी, बाजार, उमराव जान और यात्रा जैसी फिल्मों में धुनें दे चुके हैं। वहीं अपने शानदार काम के लिए उन्हें कई सारे अवॉर्ड भी मिले हैं। खय्याम को साल 2007 में संगीत नाटक एकेडमी अवॉर्ड और साल 2011 में पद्म भूषण जैसे सम्मानों से नवाजा जा चुका है।