LIVE: राजीव गांधी के 75वीं जयंती पर पीएम मोदी, सोनिया गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रधांजलि।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा, ‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।’ कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इसके अलावा कांग्रेस नेता अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई अन्य नेताओं ने पूर्व पीएम मोदी श्रद्धांजलि दी है।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस इस सप्ताह पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी जिनमें बतौर प्रधानमंत्री उनकी उपलब्धियों और योगदान को याद किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी 22 अगस्त को दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में भी एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय, प्रादेशिक और जिला स्तर के पदाधिकारी शिरकत करेंगे। 20 अगस्त को राजीव गांधी की 75वीं जयंती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.