महात्वकांक्षी चंद्रमिशन चंद्रयान-2 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में हुआ स्थापित

भारत का महात्वकांक्षी चंद्रमिशन चंद्रयान-2 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में मंगलवार सुबह नौ बजकर दो मिनट पर स्थापित हो गया है। चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने में चंद्रयान को 1738 सेकेंड्स का समय लगा। इसे 29 दिन पहले श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया था।

add

सोमवार को सिवन ने बताया था कि चांद की कक्षा में आने के बाद से चंद्रयान-2 चांद की चार कक्षाओं से होकर गुजरेगा, जिसके बाद यह चांद की अंतिम कक्षा में दक्षिणी ध्रुव पर करीब 100 किमी ऊपर से गुजरेगा। इसी दौरान यानी दो सितंबर को यान का विक्रम लैंडर ऑर्बिटर से अलग हो जाएगा। विक्रम चार दिन तक 30 गुणा 100 किमी के दायरे में चांद का चक्कर लगाएगा।

इसके बाद यह चांद के दक्षिणी ध्रुव में सतह पर सात सितंबर को अपना कदम रखेगा। इस मिशन ने इससे पहले 23 दिन पृथ्वी के चक्कर लगाए थे। फिर चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने में इसे 6 दिन लगे। चांद की कक्षा में पहुंचने के बाद यान 13 दिन तक चक्कर लगाएगा।

add

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.