
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिला के मुशहरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का श’व मिलने से इलाके में सन’सनी फ़ैल गयी. आशं’का जतायी जा रही है कि कहीं अन्यत्र ह’त्या कर श’व को पोखर में फेंक दिया गया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार कि अहले सुबह मुशहरी थानांतर्गत नरौली पोखर में एक युवक का श’व बरा’मद किया गया, जिसकी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने थाना को दी. मुशहरी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर घट’नास्थल पर पहुँच कर जां’च पड़ताल करते हुए आसपास के निवासियों से घ’टना कि बाबत जानकारी ली.

बरा’मद श’व कि पहचान मुशहरी थाना क्षेत्र के ही सुतिहारा गांव निवासी 35 वर्षीय प्रदीप कुमार के रूप में की गई है. मुशहरी पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमा’र्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है.
