ये है बिहार की ‘लेडी सिंघम’ जिसने अनंत सिंह जैसे बाहुबलियों के भी छुड़ा रखे हैं पसीने, देखें…

बिहार के पुलिस महकमे (Bihar Police) में जो नाम इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में है वो लिपि सिंह (Lipi Singh) का है. मिशन ‘अनंत’ यानि मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह (MLA Anant Singh) की गि’रफ्तारी के लिए कमर कस चुकी इस लेडी आईपीएस अधिकारी (IPS Officer) को लोग आज ‘लेडी सिंघम’ (Singham) कहकर बुला रहे हैं. सामान्य कद काठी की इस महिला अधिकारी से इ’लाके के अप’राधी तो थर्रा’ते ही हैं, खुद अनंत सिंह (Anant Singh) जैसे बाहुबली (Bahubali) के नाक में भी द’म हो रखा है.

शायद यही कारण है कि अनंत सिंह खुद भी उन पर लगातार कई आ’रोप लगा चुके हैं.लिपि सिंह जदयू के राज्‍यसभा सांसद आरसीपी सिंह की बेटी हैं. आरसीपी सिंह की पहचना न केवल जेडीयू के सासंद के तौर पर होती है बल्कि वो मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के निकट सहयोगी और पूर्व आईएएस भी हैं. आरसीपी की बड़ी बेटी लिपि सिंह ने यूपीएससी की सिविल सर्विस परीक्षा को साल 2015 में पास किया था और आईपीएस अधिकारी बनीं.

लिपि सिंह को मिला था बिहार कैडर

2015 की सिविल सर्विस परीक्षा में लिपि सिंह को 114वां रैंक मिला था. 33 साल की लिपि सिंह को नालंदा जिले से पहली महिला आईपीएस आफिसर बनने का गौरव प्राप्‍त हुआ है. बिहार के नालंदा जिले की पहचान आईएएस-आईपीएस की फैक्ट्री के रूप में होती है. आरसीपी सिंह मूल रुप से नालंदा जिले के अस्‍थावां प्रखंड के मुस्‍तफापुर गांव के निवासी हैं.लिपि सिंह का सपना आईपीएस अधिकारी बनने का था जो उन्होंने पूरा कर के दिखाया है.

लिपि ने दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की है. आईपीएस बनने के उनका सेलेक्‍शन एलायड सर्विस के लिए हो गया था. लेकिन लिपि ने सर्विस ज्‍वाइन करने के बजाय फिर से परीक्षा दी और आईपीएस बन गई. लिपि ने ट्रेनिंग में भी बढ़िया काम किया था. ट्रेनिंग के बाद उनको केन्‍द्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार काडर अलॉट कर दिया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.