बिहार के मधुबनी जिले में एक अजी’बोगरीब खबर सामने आई है, जहां पंचायत ने तुगलकी फरमान जारी किया है. पंचायत ने फरमान जारी करते हुए कहा है कि अब गांव में कोई भी लड़की अकेली मोबाइल पर बात नहीं कर सकती है. साथ ही कहा गया है कि अंधेरा होने से पहले लड़कियों को अपने-अपने घर में लौटना होगा.जानकारी के मुताबिक, मामला प्रखंड क्षेत्र की हत्थापुर परसा पंचायत के परसा गांव का है.
कहा जा रहा है कि सोमवार को ग्रामीणों ने समाज सुधार के नाम बैठक की थी. इस दौरान कई कड़े निर्णय लिए गए. सबसे आश्चर्य की बात यह है कि पंचाय में कहा गया है कि गांव की कोई लड़की शौच के लिए भी शाम होने के बाद और सुबह होने से पहले घर से बाहर नहीं जाएंगी.
इस दौ’रान पंचायत ने तय किया गांव का कोई व्यक्ति न’शा सेवन नहीं करेगा
पूर्व मुखिया संयोगलाल यादव के नेतृत्व और सरपंच योगेन्द्र मंडल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया था. इस दौरान पंचायत ने तय किया कि गांव का कोई व्यक्ति न’शा सेवन नहीं करेगा. अवसर विशेष पर भोजपुरी अश्लील गीत बजाने पर प्रतिबंध भी कर दिया गया. साथ ही कहा गया कि अब से सड़क किनारे और खुले में शौच के लिए कोई नहीं जाएंगे. रात आठ बजे के बाद सड़क या अन्यत्र बिना काम के ग्रुप बनाकर नहीं घूमेंगे. अब गांव में किसी भी अवसर पर आर्केस्ट्रा का नाच नहीं होगा.

