पाकिस्तान में प्राइवेट कॉन्सर्ट करने के चलते मीका सिंह को बॉलीवुड में काम करने से बै’न कर दिया गया है । ऑल इंडिया सिने वर्कर एसोसिएशन (AICWA) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉई (FWICE) ने मिलकर मीका सिंह के खि’लाफ ये फैसला लिया है
इस बीच खबर आई है कि कमेटी सलमान खान को भी बैन कर सकती है । कमेटी ने अपने फैसले में कहा है कि अगर मीका के साथ कोई भी सेलेब्रिटी काम करता है तो उसे भी बै’न कर दिया जाएगा । सलमान खान अगले हफ्ते मीका के साथ एक प्रोग्राम करने वाले हैं । ये कॉन्सर्ट यूएस के अलग-अलग शहरों में होगा ।

इस टूर को नाम दिया गया है- ‘अप, क्लोज एंड पर्सनल विद सलमान खान’ । इस टूर को सोहेल खान की ईवेंट कंपनी ने जॉर्डी पटेल की कंपनी के साथ मिलकर ऑर्गनाइज किया है ।
इस बारे में FWICE के महासचिव अशोक दुबे ने कहा, ‘मीका के साथ इंडस्ट्री में कोई भी काम करता है तो उसे बैन कर दिया जाएगा ।
